मजदूरों के जालसाजी फंड का हुआ खुलासा, सोनू सूद का भड़का गुस्सा, कहा- कोई फंसना मत
प्रवासी मजदूरों को लेकर सोनू सूद एक नहीं बल्कि कई बार ये चेतावनी दे चुके हैं कि उनकी सेवा मुफ्त है। किसी को घर पहुंचाने के लिए किसी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जा रही है। लेकिन सोनू सूद के नाम पर जालसाजी करने वालों की हरकत बंद नहीं हुई है। कोरोना काल में अब तक सोनू सूद 17 हजार से अधिक लोगों को उनके घर यूपी, बिहार और बाकी जगहों पर पहुंचा चुके हैं।
ऐसे में सोनू सूद के नाम का गलत इस्तेमाल कर कुछ लोगों ने सोनू सूद फंड की शुरुआत की है। जहां पर एक्टर के नाम पर घर जाने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। इसे लेकर सोनू सूद काफी परेशान हैं।

ऐसा तीसरी बार होगा जब वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी चेतावनी दे रहे हैं कि उनके नाम पर इस तरह का कोई भी फंड नहीं है और ये सीधे तौर पर लूटने और फंसाने की कोशिश की जा रही है। इस बार फिर से सोनू सूद ने इस संबंध में ट्वीट किया है।


Click it and Unblock the Notifications