सुपरहीरो की भूमिका निभाना चाहते हैं सोनू

इस बारे में सोनू ने बताया है कि हाल फिलहाल बडी संख्या में सुपरहीरो फिल्मों का निर्माण हो रहा है,इसलिए मैं किसी फिल्म में स्पाइडरमैन की तरह ही एक सुपरहीरो की भूमिका निभाना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि मेरे हिसाब से बच्चों के साथ सुपरहीरो फिल्मों में काम करने में बहुत वक्त लगता है, क्योंकि इसमें काफी स्टंट करना पडता है।मगर पटकथा अच्छी हो तो विश्वसनीय फिल्म बन जाती है।
आपको बता दें कि सोनू ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया है,लेकिन सलमान खान की दबंग में छेदी लाल का किरदार निभा कर वह सबसे अधिक लोकप्रिय हुए। फिलहाल सोनू अमिताभ बच्चन की फिल्म बुड्ढा होगा तेरा बाप में नजर आनेवाले हैं। जिसमें उन्होंने एक वफादार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। खबर है कि वे जल्द ही कई और भी फिल्मों में कई किरदारों में नजर आयेंगे। अब देखना यह है कि उन्हें खास लोकप्रियता मिल पायेगी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











