..................... Sonu Sood walks out of Kangana Ranaut's ‘Manikarnika’ - Hindi Filmibeat

JUST IN: सुपरस्टार कंगना रनौत से परेशान- इस एक्टर ने गुस्से में छोड़ दी फिल्म- सीधे OUT

बॉलीवुड में कभी भी कुछ भी हो सकता है.. और इसका ताजा उदाहरण है फिल्म मणिकर्णिका। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे एक्टर सोनू सूद ने गुस्से में मणिकर्णिका से हाथ पीछे खींच लिया है। खबरों की मानें तो कंगना रनौत फिल्म से सोनू सूद के किरदार को और छोटा कर दिया था, साथ ही सेट पर भी कुछ कहा सुनी हो गई।

धमाकेदार ओपनिंग- BOX OFFICE पर पहले दिन से ही प्रॉफिट कमा रही है फिल्म!

फिल्म में सोनू सूद सदाशिव भाऊ का किरदार निभा रहे थे। जिसके लिए उन्होंने तलवारबाज़ी और युद्ध कलाओं की ट्रेनिंग भी ली थी। लेकिन सोनू सेट पर कंगना के बर्ताव से खुश नहीं थे। बता दें, कंगना मणिकर्णिका की प्रोड्यूसर हैं और अंतिम दिनों में वह निर्देशन का भी काम संभाल रही हैं क्योंकि फिल्म के डाइरेक्टर कृष अब दूसरी फिल्म में व्यस्त हो चुके हैं।

Sonu Sood

सूत्रों की मानें तो जब कंगना ने निर्देशन का जिम्मा संभाला तो उन्होंने फिल्म से सोनू का रोल और छोटा कर दिया। साथ ही कंगना शूटिंग के बीच सोनू को एक्टिंग कैसे करनी है, यह भी समझाने लगीं। ऐसे में सोनू को कंगना का बर्ताव बिल्कुल सही नहीं लगा और उन्होंने गुस्से में सेट छोड़ दिया। बाद उन्होंने बाकी निर्माताओं को भी जानकारी दे दी कि वो अब फिल्म नहीं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X