आरा की बेटी ने सोनू सूद को भेजा अपनी शादी का कार्ड, एक्टर ने बोला- चलो बिहार की शादी देखते हैं
लॅाकडाउन खत्म होने के बाद भी सोनू सूद अपने बड़े दिल को लेकर चर्चा में हैं। सोनू सूद सोशल मीडिया के माध्यम से देश के आम लोगों से जुड़ रहे हैं और उन तक अपनी मदद भी पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद का ट्विटर अकाउंट इस तरह के कई पोस्ट से भरा पड़ा हुआ है।
सोनू सूद लोगों की मदद तो कर रही रहे हैं साथ ही लोगोंं के आभार व्यक्त करने के अजीब तरीकों पर भी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस बार मामला तो शादी तक पहुंच गया है। सोनू सूद की एक फैन ने उन्हें अपने शादी में आने का आमंत्रण दिया।

सोनू सूद ने अपनी इस खास नेहा की शादी में जाने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। इसे लेकर दोनों की बातचीत का ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। चलिए जानते हैं कि नेहा ने ऐसा क्या लिखा जो कि सोनू सूद शादी के लिए बिहार जाने के लिए तैयार हो गए।


Click it and Unblock the Notifications