स्मृति ईरानी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव तो सोनू सूद ने किया ये पोस्ट, वायरल
काफी समय से पूरा देश कोविड 19 को लेकर परेशान हैं और आए दिन किसी ना किसी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सामने आती रहती हैं। इस महामारी के दौरान कई बड़ी हस्तियों को भी कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में लिया है और उनकी खबर काफी चर्चा में रही है। जैसे हाल ही में केंद्रीय मत्री स्मृति ईरानी को लेकर खबर आई थी कि वो कोरोना की चपेट में आ गई हैं और इसके बाद से लगातार उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
उनके फैंस और समर्थक लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर दुआएं कर रहे हैं कि वो जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो जाएं हैं और महामारी को हरा दें।

इसको लेकर अभिनेता सोनू सूद का भी एक पोस्ट सामने आया था और उन्होने स्मृति ईरानी को जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी थीं। सोनू सूद ने लिखा था कि.. 'जल्दी से स्वस्थ हो जाएं स्मृति ईरानी जी।
अपना अच्छे से ध्यान रखें। आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता हूं।' उनका ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर सभी को दी थी।
उन्होने ट्वीट कर बताया था कि वो कोविड 19 से ग्रसित हैं और जल्दी उबरने की कोशिश कर रही हैं। इसके पहले भी कई ऐसे सितारे और राजनेता हैं जो कि इस गंभीर महामारी के चपेट में आए थे। कुछ लोगों को इस बीमारी के चलते हम सभी ने खो दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











