सोनू सूद की वजह से हेल्दी बनेगा हैप्पी न्यू ईयर!

सोनू सूद जो कि अपनी डायट और अपनी हेल्थ को लेकर काफी कॉंशस रहते हैं आजकल फिल्म हैप्पी न्यू इयर की टीम को भी हेल्दी बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सोनू सूद की वजह से हैप्पी न्यू ईयर की पूरी टीम अपनी डायट को लेकर काफी कॉंशस रहती है। सोनू सूद ने सेट पर किसी को भी जंक फूड ना खाने की सलाह दी है और साथ ही ये भी कहा कि वो लोग सेट पर शूटिंग के दौरान ज्यादा से ज्यादा सलाद खाएं। इससे वो फिट भी रहेंगे और अगर फिट रहे तो शूटिंग भी जल्द से जल्द पूरी होगी। सोनू सूद हाल ही में एक मैगजीन के इनोग्रेशन के दौरान एक इवेंट में नज़र आए और वहां पर उन्होंने कहा कि जब वो शूट पर नहीं रहते तो सेट पर सभी लोग उल्टा पुल्टा खाकर अपन वजन बढ़ा लेते हैं।

सोनू सूद ने ईवेट के दौरान कहा जब मैं हैप्पी न्यू ईटर की शूटिंग पर रहता था तो कोई भी जंक फूड नही खाता था। लेकिन पिछले 10 दिनों में जब मैं सेट पर नही था तब पूरी टीम ने अपना वजन करीब 2-3 किलो बढ़ा लिया। लेकिन अब मैंने दोबारा से सेट पर जाकर उनकी डायटिंग शुरु करवा दी है। सोनू सूद हैप्पी न्यूर फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में वो एक अहम किरदार निभा रहे हैं। सोनू का कहना है कि हैप्पी न्यू ईयर में उनका किरादर काफी महत्वपूर्ण हौ और साथ ही फिल्म में वो कुछ अलग रुप में नज़र आने वाले हैं।

फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, बोमन इरानी और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। फराह खान और शाहरुख खान के बीच कुछ मिसअंडरस्टैंडिग होने की वजह से फिल्म का काम कुछ समय के लिये रुक सा गया था लेकिन दोबारा से दोनों के बीच दोस्ती हो जाने के बाद अब शाहरुख और फरहा ने तेजी के साथ हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग शुरु कर दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X