सोनू सूद के बर्थडे सेलिब्रेशन का अलग अंदाज- देशभर में 50 हजार लोगों के लिए लगवा रहे हैं मेडिकल कैंप
कोरोना काल के दौरान बतौर 'मसीहा' उभरे अभिनेता सोनू सूद आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन यह सेलिब्रेशन कुछ अलग अंदाज में है। कोरोना महामारी के बीच अब तक सोनू ने अलग-अलग तरह से हजारों लाखों लोगों की सहायता की है। वहीं, अब अपने जन्मदिन के मौके पर वो देशभर के अलग अलग शहरों में मेडिकल कैंप्स लगवा रहे हैं। वह उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी इस मुहिम में करीब 50 हजार लोग जुड़ेंगे।
इस मुहिम के लिए सोनू ने ग्राम पंचायतों, मुखिया से संपर्क किया है ताकि कैंप के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाए। सोनू इन मेडिकल कैंपो के आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब और उड़ीसा के डॉक्टरों के संपर्क में हैं। इन निःशुल्क मेडिकल कैंप में लोग अपना चेकअप करवा सकते हैं।

सोनू सूद ने कहा, 'मैं यह पहले से ही प्लान कर रहा था। और उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब और उड़ीसा के कई डॉक्टरों के संपर्क में रहा। लेकिन बिहार और असम में बाढ़ की वजह से जो स्तिथि बनी है, हम वहां भी कैंप लगवाने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह रेगुलर कैंप नहीं होंगे।'


Click it and Unblock the Notifications