..................... Sonu sood to establish an international school in Bihar, financing more than 10000 kids in country - Hindi Filmibeat

Sonu Sood बिहार में वंचित बच्चों के लिए करने जा रहे हैं एक इंटरनेशनल स्कूल की शुरुआत, Photos

sonu-sood-to-establish-an-international-school-in-bihar-financing-more-than-10000-kids-in-country

Sonu Sood: एक्टर सोनू सूद ने कटिहार के एक इंजीनियर से मुलाक़ात की, जिन्होंने हाल ही में अपनी जॉब छोड़कर वंचित बच्चों के लिए स्कूल शुरू किया है। खास बात यह है कि स्कूल का नाम उन्होंने एक्टर सोनू सूद पर रखा है। इसके लिए सोनू बच्चों के लिए एक बड़ी बिल्डिंग और उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे।

इस साल फरवरी में सोनू सूद ने बिहार के 27 साल के एक इंजीनियर से मुलाकात की थी, जिनका नाम बीरेंद्र कुमार महतो है। उन्होंने अपनी फुल टाइम जॉब छोड़ अनाथ बच्चों के लिए एक स्कूल एक्टर के नाम पर खोला है।

महतो के 110 बच्चों को शिक्षा दिलाने और खाना प्रदान करने के प्रति उनके अथक प्रयास को देखकर एक्टर ने उनसे और बाकी सारे बच्चों से स्कूल में ही मुलाकात की, जो उन बच्चों का निवास स्थान भी है।

एक्टर ने काफी समय महतो के साथ बिताया और स्कूल की ज़रूरतों को जानने के लिए बात की। जिसमें राशन से लेकर अच्छी शिक्षा और अमीर और गरीब के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना। सोनू ने सभी विषयों पर खुलकर चर्चा की।

सोनू ने स्कूल के नई बिल्डिंग पर काम भी शुरू कर दिया है, जहां और कई वंचित बच्चों को रहने की जगह मिल सके और साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित किया कि सभी बच्चों के लिए पर्याप्त खाना हो।

सोनू कहते हैं, "गरीबी से लड़ने का सबसे बढ़िया उपाय है ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को शिक्षा दिलाना। हमारा उद्देश्य समाज के वंचित बच्चों को शिक्षित करना है ताकि उनके पास नौकरी के बेहतर अवसर हो। उच्च शिक्षा ऐसी चीज़ है जिसपर हम काम कर रहे हैं। दूसरा महत्वपूर्ण पहलू पोषण और समग्र कल्याण है क्योंकि यह स्कूल एक रैन बसेरा भी है"..

बता दें, फिलहाल सोनू देशभर में लगभग दस हज़ार बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

Read more about: sonu sood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X