एक बार फिर साथ दिख सकते हैं सोनू सूद और प्रभु देवा
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद फिर से प्रभु देवा के साथ काम करना चाहते हैं।
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद फिर से प्रभु देवा के साथ काम करना चाहते हैं। तूतक तूतक तूतिया में प्रभू देवा के साथ काम करने के बाद सोनू सूद ने उनके साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई है।

सोनू ने कहा है कि मैं और प्रभु अगली फिल्म के लिए कोई बेहतर विषय की तलाश कर रहे हैं। मेरी और प्रभु की बॉन्डिंग काफी अच्छी है और हम दोनों को एक-दूसरे पर बहुत भरोसा भी करते हैं।
..तो इसलिए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी कर रहे हैं मुन्ना माइकल में काम..Interesting!
सोनू ने आगे कहा कि हम दोनों ने एक साथ काफी अच्छा समय बिताया है। आपको बता दें कि सोनू एक चीनी एेतिहासिक फिल्म झांगजांग में भी काम कर चुके हैं। वहीं बात करें उनकी अगली फिल्म की तो वो इस साल जैकी चैन की मूवी 'कुंग फू योगा' में भी दिखाई देने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











