बॉलीवुड की एक और बायोपिक..ये मशहूर एक्टर आएंगे नज़र
सोनू सूद ने बताया कि उनकी अगली फिल्म एक बायोपिक होगी।
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पिछले दिनों फिल्म कुंगफू योगा रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में उनके साथ-साथ मार्शल आर्ट्स स्टार जैकी जैन और एक्ट्रेस दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। अभी इस फिल्म को रिलीज़ हुए ज्यादा समय नहीं हुआ, लेकिन सोनू सूद ने अपने अगले प्रोजेक्ट की बारे में हिंट दे ही दी।
उन्होंने बताया कि वो जल्द की एक बायोपिक में नज़र आएंगे। वो न सिर्फ उस बायोपिक में अभिनय करेंगे बल्कि फिल्म को प्रोड्यूस भी सोनू ही करेंगे। इस बारे में जानकारी खुद सोनू ने ही दी है। उन्होंने बताया कि मैं अब एक बायोपिक पर काम करने की प्लानिंग कर रहा हूं।

इस बारे में उनकी तैयारियों के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करूंगा और एक्टिंग भी करूंगा। उन्होंने ये भी बताया कि ये फिल्म एक सोशल वेलफेयर सेक्टर के व्यक्ति की जिंदगी पर आधारित होगी।
काजोल की मां तनुजा की तबियत खराब..अस्पताल में भर्ती
सूद ने कहा, "मुझे लगता है एक अभिनेता के रूप में बायोपिक फिल्म में काम करना रोमांचक होगा। यह चुनौतिपूर्ण है। मुझे याद है मेरी पहली बायोपिक फिल्म भगत सिंह पर आधारित 'शहीद-ए-आजम' थी और उस समय मैं उनके परिवार से मिला था। हमें बायोपिक के लिए यह सब करना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications