प्रवासी मजदूरों का दर्द जानता हूं, मैं भी ट्रेन के वॉशरूम के बगल सोकर मुंबई आया था- सोनू सूद
सोनू सूद लगातार बिहार और यूपी के साथ कई लोगों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद ने हाल ही में इन सभी के लिए एक नया टोल फ्री नंबर जारी किया है। सोनू के पास हर दिन भारी संख्या में लोगों के मैसेज भी आ रहे हैं। सोनू सूद इसके लिए हर मुमकिन कोशिश भी कर रहे हैं।
बता दें कि सिर्फ प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाना ही सोनू सूद का काम नहीं रहा है। वह इस दौरान उनके खाने और बस की कोरोना से सुरक्षा और सफाई पर भी ध्यान दे रहे हैं। हर कोई इस वक्त इस चर्चा में लगा हुआ है कि सोनू सूद के इस मिशन के पीछे की उनकी प्रेरणा क्या रही है?

सोनू सूद ने हाल ही में कहा है कि वह जब तक हर एक प्रवासी को उनके घर नहीं पहुंचाते हैं उनका ये काम जारी रहेगा। वहीं इस बीच एक इंटरव्यू में सोनू सूद ने खुलासा करते हुए कहा है कि वह प्रवासी मजदूरों का संघर्ष जानते हैं क्योंकि वह भी इसका सामना कर चुके हैं। चलिए जानते हैं कि सोनू सूद ने क्या कहा है...


Click it and Unblock the Notifications