मेरी वेटिंग लिस्ट में 70 हजार प्रवासी मजदूर, फोन बजना बंद नहीं हो रहा है- सोनू सूद का खुलासा
सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद करने की शुरुआत बस से की थी। सबसे पहले उन्होंने 500 से कम लोगों को उनके घर भेजा लेकिन अब ये पूरा घर भेजो अभियान पहुंच चुका है 17 हजार मजदूरों के पार। जी हां, सोनू सूद खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह अभी तक 17 हजार से अधिक लोगों को उनके घर पहुंचा चुके हैं।
हालांकि अब सोनू सूद ने बस के साथ ट्रेन और हवाई यात्रा के लिए भी सरकार से परमिशन ली है। लेकिन अब सोनू सूद ने बताया है कि कैसे लोग लगातार तेजी से उनसे संपर्क करके अपने घर पहुंचना चाहते हैं।

सोनू सूद ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनका फोन बंद होने का नाम नहीं ले रहा है उनकी वेटिंग नाम की लिस्ट में 70 हजार से अधिक लोगों के नाम है। आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि किस स्पीड से सोनू सूद लोगों की मदद कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications