किसान आंदोलन पर सोनू सूद की सबसे बड़ी बात- गलत को सही कहोगे तो नींद कैसे आएगी ?
किसान आंदोलन को लेकर इन दिनों बॅालीवुड का माहौल गर्म है। कई स्टार्स है जो कि अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अजय देवगन, अक्षय कुमार से लेकर लता मंगेशकर भी अपनी राय इस संबंध में दे चुकी हैं। लेकिन इस पूरे मामले को लेकर कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो कि दबी आवाज में अपने पोस्ट से किसान आंदोलन को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।
कई सेलेब्स किसानों का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ ने किसानों को लेकर अपना सपोर्ट दिखाया है, इस बीच सोनू सूद का भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है। सोनू सूद ने खुलकर इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने ऐसा कुछ लिखा है कि फैंस उनसे खुल कर अपनी बात रखने की सलाह दे रहे हैं।

इंटरनेशनल स्टार्स के किसान आंदोलन के समर्थन के बाद भारत सरकार का समर्थन करते हुए कई बॅालीवुड सेलेब्स ने बाहरी लोगों को दखल न देने के लिए आगाह किया है। इसे भारत का आंतरिक मसला भी बताया है।


Click it and Unblock the Notifications