अक्षय कुमार की पृथ्वीराज से जुड़ी तगड़ी खबर, 2020 की सबसे महंगी फिल्म- सोनू सूद
सूर्यवंशी के बाद साल 2020 में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज है। जो कि दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसे लेकर अक्षय कुमार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी। साल 2020 की सबसे महंगी और बहुप्रतिक्षित फिल्मों में इसका नाम शामिल है। अक्षय कुमार की ये पहली ऐतिहासिक मल्टीस्टारर फिल्म में कई बड़े स्टार्स दिखाई देंगे। उन्हीं में से एक हैं सोनू सूद।
सोनू सूद इससे पहले अक्षय कुमार के साथ सिंह इज किंग, एंटरटेनमें और गब्बर ईज बैक जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में एक इवेंट में सोनू सूद ने ये बताया कि वह अक्षय कुमार की इस फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस फिल्म की शूटिंग जारी है। यह इस साल की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।

जो कि दिवाली के समय रिलीज होगी। वह आगे कहते हैं कि मैंने और अक्षय ने साथ में तीन से चार फिल्में की हैं। वे सभी फिल्में काफी बड़ी हिट रही हैं। इस वजह से हमें उम्मीद है कि साथ में मिलकर हम फिर से नया जादू चला पायेंगे।
हालांकि इस पूरी बातचीत के दौरान सोनू सूद ने ये नहीं बताया कि उनका किरदार क्या होगा। लेकिन ये जरूर कहा है कि ये पृथ्वीराज के मुख्य किरदारों में से एक है। बता दें कि ये साल 2020 की सबसे बड़ी फिल्म क्यों हैं..तो यहां पढ़िए पूरी डिटेल..


Click it and Unblock the Notifications