अक्षय कुमार के यहां काउंटिग मशीन लगी होगी, नोट बड़ी तेजी से गिनता है- सोनू सूद
कोरोना काल से लेकर अभी तक एक्टर सोनू सूद इंडस्ट्री में होरो बनकर आए हैं। सोनू सूद इन दिनों भी लगातार हर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। सोनू सूद सोशल मीडिया के साथ टीवी शोज में भी चर्चा में हैं। फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले सोनू सूद को कोरोना ने सुपरहीरो बना दिया है।
इस बार सोनू सूद नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा सीजन 5 में नजर आए। इस शो की शुरुआत हो चुकी है। सोनू सूद ने इस दौरान बातचीत में अक्षय कुमार की कमाई पर चर्चा की है।

बता दें कि नेहा धूपिया ने बॅालीवुड के कुछ स्टार्स के सुपरपावर्स के बारे में पूछा गया है। नेहा धूपिया के शो में अक्षय कुमार के पैसों को लेकर सोनू सूद ने बात की है। सोनू सूद ने कहा है कि अक्षय कुमार की सुपरपावर ये है कि वह नोट बड़ी तेजी से गिनते हैं यार।


Click it and Unblock the Notifications