कोबरा पोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन को सनी लियोन और सोनू सूद ने बताया बेबुनियाद
हाल ही में कोबरा पोस्ट ने #OperationKaraoke के तहत होने वाले स्टिंग ऑपरेशन में जिस तरह के खुलासे किए थे और ये बताया था कि बॉलीवुड के ये सुपरस्टार पासी लेकर भी किसी भी पॉलीटिकल पार्टी का प्रचार करने के लिए तैयार थे। जिसमें से कई नाम सामने आए थे। इनमें से सनी लियोन और सोनू सूद का नाम भी शामिल था। अब इस मामले में दोनो का बयान सामने आया है और उनका कहना है कि ये सब सरासर गलत हैं। उन्होने ऐसा कुछ नहीं किया है। देखिए दोनो ने क्या कहा...
इस खुलासे के बाद हिंदी सिनेमा के कुछ कलाकारों के खुलासे ने काफी ज्यादा हंगामा हो रहा है और ऐसे में इन दोनो का बयान आया है। हालांकि इनके अलावा..शक्ति कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स का नाम भी इसमें शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications