'सुशांत जिंदा होते तो अपने नाम पर हो रहे सर्कस को देखकर खूब हंसते'- सोनू सूद
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को काफी समय गुजर चुका है और खबर थी कि उन्होने अपने मुंबई स्थित फ्लै़ट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि अभी भी इस केस को लेकर जांच चल रही है। लेकिन इस बीच अभिनेता सुशांत को लेकर सोनू सूद का एक बयान सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। सोनू सूद ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चल रही बहस को लेकर तंज कसा है। उनका कहना है..
सुशांत को लेकर जो सब चल रहा है इसकी शुरुआत उनकी मौत का कारण पता लगाने को लेकर हुई थी। लेकिन सभी इस मुद्दे से काफी पीछे हट गए हैं और कुछ अलग ही चल रहा है। इस दौरान सोनू सूद एक न्यूज पोर्टल से बात कर रहे थे। सोनू सूद ने ये भी कहा कि अगर सुशांत जिंदा होते तो ये सर्कस देखकर काफी ज्यादा हंसते जो कि उनके नाम पर चल रहा है। एक्टर ने कहा कि.. 'कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि सुशांत से उनके जीवनकाल में कभी नहीं मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications