Salman Khan के साथ ईगो क्लैश पर ये क्या बोल गए Sonu Sood? दबंग के दौरान हुआ था कुछ ऐसा..

sonu sood, salman khan

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग भला किसको पसंद नहीं है। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। सलमान खान का किरदार चुलबुल पांडे समेत इस फिल्म का एक और किरदार काफी मशहूर हुआ जिसका नाम छेदी सिंह था। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता सोनू सूद की जिनका एक बयान इस वक्त खबरों का हिस्सा है। स्मिता प्रकाश के पॉडकास्ट में अभिनेता सोनू सूद अगले मेहमान होने वाले हैं और इस दौरान वो ढेर सारी बातें करने वाले हैं।

इस दौरान सोनू सूद इस बार में भी बात करेंगे कि उनके सलमान खान के साथ कुछ इगो क्लैश भी थे या नहीँ? खबरों की मानें तो फिल्म दबंग को सोनू सूद ने ठुकरा दिया था और कुछ बदलाव करने के बाद ये फिल्म की थी।

इगो क्लैश को लेकर सोनू सूद का कहना था कि, "मेरा एक मापदंड रहता था कि, अगर आपका किरदार 21 है तो मेरा कम से कम 19 तो होना चाहिए।'' हालांकि सोनू सूद का कहना था कि मुझे अपना किरदार थोड़ा अलग करना था लेकिन इसमें इगो वाली बात नहीं थी।

सोनू ने बताया कि फोटोग्राफर और भइया जी स्माइल वाला आइडिया उन्ही का था ताकि रोल थोडा सा लाइट लगे। ये किरदार काफी आक्रामक था। सलमान खान और सोनू सूद को एक साथ इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था और लोग आज भी उनके किरदार को याद करते हैं।

बता दें कि सलमान खान के साथ साथ सोनू सूद के किरदार को भी काफी प्यार मिला था और फैंस आज भी उसको याद करते हैँ।

Read more about: sonu sood salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X