डॉन दाऊद इब्राहिम बनने के लिए तैयार हैं सोनू सूद

सोनू का कहना है कि वह दाऊद इब्राहिम की भूमिका करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। मैं घर पर इस किरदार के लिए अभ्यास कर रहा हूं। मैं दाऊद के बारे में पढ़ रहा हूं और उस पर खोज कर रहा हूं। इस किरदार को निभाने के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।
फिल्म के बारे में बताते हुए सोनू कहते हैं कि 'शूटआउट एट वडाला' गैंगस्टर्स पर बनी फिल्म है। फिल्म 1982 में हुई मुठभेड़ की एक वास्तविक घटना पर आधारित है, जिसमें अपराधी मान्या सुर्वे मारा गया था। यह एक एक्शन ड्रामा है इसमें यह दिखाया जाएगा दाऊद का राज किस तरह से फैला।
आपको बता दें सोनू सुपरहिट फिल्म 'दबंग' में छेदी सिंह का किरदार निभा चुके हैं। अब इस फिल्म में भी वह इसी तरह का किरदार एक बार फिर निभाने जा रहे हैं। अपने निगेटिव किरदार के बारे में सोनू का कहना है कि मुझे इस किरदार से कोई परहेज नहीं है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, तुषार कपूर, कंगना रनावत, मनोज बाजपेयी, रोनित रॉय और महेश मांजरेकर भी दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications