Sonu Sood ने महिला को गाना गाते देख दिया ऑफर, बेटी के लिए गुनगुना रही मां की खुली किस्मत

Sonu Sood

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों की मदद की और देश के नए मसीहा के रूप में ऊभरे। वो अक्सर अपनी मदद करने के स्वभाव की वजह से चर्चा में रहते हैं। सोनू सूद से सोशल मीडिया पर भी कोई मदद मांगता है तो वो अपनी टीम को इसकी जानकारी देते हैं और मदद करते हैं। ऐसे में अब सोनू सूद एक महिला के लिए गॉडफादर बन कर उभरे हैं।

दरअसल, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला गाना गाती नजर आ रही थी। उस महिला के गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया। इस वायरल वीडियो को जब सोनू सूद ने देखा तो उन्होंने भी वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया।

वीडियो में महिला चूल्हे पर रोटियां सेंकती दिख रही है। वहीं, उसकी बेटी उसे गाना गाने के लिए कहती है। पहले तो वो मना कर देती है फिर गाने लगती है। महिला 'मेरे नैना सावन भादो..' गाना गाती है। महिला की आवाज किसी मंजे हुए गायिका जैसी है। यह वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को यह खूबसूरत गायकी बेहद पसंद आ रही है।

वहीं, सोनू सूद ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने साथ ही कैप्शन में लिखा है- नंबर भेजिए मां फिल्म के लिए गाना गाएगी। सोनू सूद के इस ट्वीट के बाद यह वीडियो और भी अधिक तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग महिला के साथ-साथ सोनू सूद की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बता दें कि, सोशल मीडिया के जरिए भी सोनू सूद ने कई लोगों की मदद की है। उनका यह अवतार पिछले तीन सालों से लोग देख रहे हैं और उन्हें प्यार और सम्मान दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वो पिछले साल फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में नजर आए थे। अब सोनू सूद जल्द ही फिल्म 'फतेह' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह तमिल फिल्म 'तमिलारासन' में भी काम कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sonu sood bollywood twitter
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X