मदद देने के साथ, अभिनेता सोनू सूद ने शेयर की कोरोना महामारी की सबसे बड़ी सीख
कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव पूरे देश पर देखा जा सकता है। कई राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति आ चुकी है। स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर से चरमराती दिख रही है। बढ़ते कोरोना मामलों के बीच अस्पतालों में बेड की भारी कमी है। कोरोना संक्रमित लोगों के बढ़ते आंकड़ें और अस्पताल की कमी के बीच लोग जूझ रहे हैं।
ऐसे में अभिनेता सोनू सूद ने एक ट्विट करते हुए लिखा- "महामारी की सबसे बड़ी सीख: देश बचाना है तो और अस्पताल बनाना है।"

कोई शक नहीं कि इस वक्त देश को सबसे ज्यादा यदि किसी चीज की जरूरत है, तो वो है अस्पतालों की। एक बार फिर सोनू सूद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इंदौर में आक्सीजन की कमी को देखते हुए सोनू सूद ने एक वीडियो जारी कर इंदौर में कोरोना मरीजों के लिए 10 आक्सीजन जनरेटर भेजने की बात कही है।


Click it and Unblock the Notifications