सोनू के सुपरस्टार गिरीश को दर्शकों ने किया नापसंद

19 जुलाई को पर्दे पर प्रभुदेवा की फिल्म रमइया वस्तावइया रिलीज हुई है। फिल्म को जहां मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हैं वहीं दूसरी ओर फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभा रहे अभिनेता सोनू सूद को फिल्म के हीरो गिरीश कुमार में एक बड़ा सुपरस्टार नजर आता है।

सोनू ने कहा कि फिल्म में मैंने जब उनका अभिनय देखा तो मुझे लगा ही नहीं कि यह उनकी पहली फिल्म है। वो कैमरे के सामने इतने सहज थे जिसे देखकर कोई नहीं कह सकता है कि गिरिश की यह पहली फिल्म है।

तो वहीं दर्शकों की राय गिरीश के बारे में थोड़ी सी अलग है। दर्शकों ने कहा है कि रमइया वस्तावइया में गिरीश का अभिनय ही औसत से कम है। अभी उन्हें काफी कुछ सीखना बाकी है। फिलहाल जो प्रतिक्रियाएं फिल्म को मिली है, उससे तो लगता है कि फिल्म लोगों को कुछ खास नहीं लगी है।

Exclusive: रमइया वस्तावइया को देखकर प्यार किया तो डरना क्या ..याद आ गयी..

इलाहाबाद की कल्पना ने वनइंडिया से कहा कि गिरिश को अभी काफी सीखना है। फिल्म में वह औसत ही रहे हैं। फिल्म में कही-कही जगह तो उनका अभिनय समझ में ही नहीं आया है, मेरी नजर में तो फिल्म की कमजोर कड़ी गिरिश ही हैं।

गौरतलब है कि रमइया वस्तावइया प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी तेलुगू फिल्म नुव्वोस्तानांते नेनोद्दानताना' की रीमेक है। फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। फिल्म में लीड रोल श्रुति हासन, गिरीश कुमार और सोनू सूद ने निभाया है। फिल्म एक लवस्टोरी है, फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X