..................... Sonu Sood says Shahrukh khan is jealous of him - Hindi Filmibeat

शाहरुख खुद रह चुके हैं विलेन नंबर वन, फिर क्यों जलेंगे सोनू सूद से!

बॉलीवुड में बहुत कम ऐसे एक्टर्स हैं जो कि निगेटिव किरदारों से फिल्मों में एंट्री करने के बाद हीरो के रुप में उभरे हैं। शाहरुख खान इन्हीं एक्टरों में से एक हैं जो कि निगेटिव किरदारों से ही लोगों की नज़रों में आए और उसके बाद बतौर रोमांटिक हीरो सिनेमा पर छा गये। ऐसे में शाहरुख खान का किसी विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर से ईर्ष्या होना या जलन महसूस करने वाली बात उनके फैंस को कुछ हजम नहीं हो रही है। हाल ही में सोनू सूद जो कि शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में एक सकारात्मक किरदार निभा रहे हैं ने कहा कि शाहरुख खान उनसे जलते हैं क्योंकि सोनू निगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के किरदारों में जान डाल देते हैं।

शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दौर में बतौर निगेटिव किरदार ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। डर, अंजाम, बाजीगर जैसी फिल्मों में बतौर निगेटिव किरदार शाहरुख खान नज़र आए और उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। बाजीगर के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया। डर फिल्म में शाहरुख के राहुल नाम के किरादर ने जिस तरह से अपने प्यार का नाम लिया वो अंदाज आज भी आशिकों के जहन में कहीं ना कहीं रहता है। ऐसे में शाहरुख खान को बॉलीवुड का सबसे चार्मिंग और पॉपुलर विलेन कहना भी गलत नहीं होगा। साथ बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो तो शाहरुख हैं ही।

ऐसे में शाहरुख खान का सोनू सूद से जलन महसूस होना वाकई में काफी हैरान करने वाली बात है। सोनू सूद ने ये कहकर शाहरुख खान के फैंस को काफी हैरान किया है। सोनू सूद अपने निगेटिव किरदारों की वजह से फिल्म इँडस्ट्री में काफी पॉपुलर हुए हैं। और अब फराह खान के निर्देशन में बन रही फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में सोनू काफी समय बात एक पॉजिटिव किरदार में नज़र आने वाले हैं। सोनू अपने इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि काफी समय बात सोनू किसी पॉजिटिव किरदार में नज़र आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X