9 करोड़ के कर्ज में राजपाल यादव, 12 लोगों ने मिलकर जमा कर लिए इतने पैसे, जल्द बाइज्जत होंगे बरी

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में किए सरेंडर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। राजपाल यादव के सरेंडर करने के बाद अब पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनसे सपोर्ट में आर्थिक मदद के लिए आगे आई और बेहद कम समय में एक मोटी रकम जमा हो चुकी है। दावा किया जा रहा है कि रकम पूरे होने के बाद पैसे देने के बाद राजपाल यादव भी जेल से बाहर आ जाएंगे।

celebs helping rajpal yadav

राजपाल यादव की मदद के लिए एकजुट बॉलीवुड

राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये देने थे। लेकिन पैसे की कमी के कारण उन्होंने सरेंडर किया साथ ही अपने स्टेटमेंट में कहा कि उनके पास पैसे नहीं है और ना ही उनके पास मदद के लिए दोस्त हैं। राजपाल यादव का ये बयान काफी वायरल हो गया जिसे बाद पूरी फिल्म फ्रैटरनिटी उनके मदद के लिए एक जुट हो गई और सभी अपने ओर से आर्थिक मदद का ऐलान करने लगे। ऐसे में हम आपको बताने जे रहे हैं कि 9 करोड़ में से अभी तक कितनी राशि जुट चुकी है। अभी तक कुल मिलाकर 12 लोगों ने मदद की ऐलान किया है।

सोनू सूद
गुरमीत चौधरी
गुरु रंधावा- एडवांस पेमेंट
मीका सिंह- 11 लाख
तेज प्रताप यादव- 11 लाख
राव इंद्रजीत सिंह यादव- 1.1 करोड़
केआरके- 10 लाख
नवाजुद्दीन सिद्दीकी- 10 लाख
अजय देवगन
सलमान खान
डेविड
वरुण धवन

जल्द जुट जाएंगे 9 करोड़

कई सेलेब्स में जहां मदद की राशि रिवील कर दी है तो वहीं सोनू सूद, अजय देवगन, सलमान खान, डेविड और वरुण धवन जैसे बड़े कलाकारों ने ये रिवील नहीं किया है वो कितनी राशि दे रहे हैं। हालांकि ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सेलेब्स की आर्थिक मदद से राजपाल यादव बहुत जल्द बरी हो सकते हैं। अब वो दिल दूर नहीं जब 9 करोड़ की राशि जुट ही जाएगी।

FWICE ने की मदद की अपील

वहीं, FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय्ज) ने भी बुधवार, 11 फरवरी को सभी प्रोड्यूसर्स से अपील की है कि वो जल्द से जल्द राजपाल यादव की मदद करें। FWICE ने इस संबंध में प्रेस रिलीज भी जारी की, जिसमें कहा गया है, 'राजपाल यादव न केवल लाखों लोगों की जिंदगी में खुशी और हंसी लाने वाले एक मशहूर एक्टर हैं, बल्कि हमारी इंडस्ट्री के एक समर्पित सदस्य भी हैं, जिन्होंने दशकों के निष्ठापूर्ण कार्य और यादगार परफॉर्मेंस के जरिए भारतीय सिनेमा में अमूल्य योगदान दिया है। इसलिए FWICE सभी प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स, कलाकारों, तकनीशियनों, संगठनों और शुभचिंतकों से अपील करता है कि वो राजपाल यादव को उनकी देनदारियों को निपटाने और उनकी आजादी, गरिमा और मानसिक शांति को दोबारा पाने में मदद करने के लिए आगे आएं।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X