..................... सोनू सूद की अगली फिल्म किसान Sonu sood's upcoming Film Kisaan announced now - Hindi Filmibeat

Kisaan- सोनू सूद की अगली फिल्म का ऐलान, 'किसान' से करेंगे तगड़ा धमाका

कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद करके खबरों में आए अभिनेता सोनू सूद इस समय सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनकी हर बात को काफी पसंद किया जाता है और लगातार वो काम करते नजर आ रहे हैँ। लेकिन इस समय जिस बात को लेकर वो चर्चा में चल रहे हैं वो है उनकी आने वाली फिल्म जिसका ऐलान हुआ है। इस फिल्म का नाम किसान है और सोनू सूद लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

सोनू सूद की इस फिल्म को राज शांडिल्य प्रोड्यूस करने वाले हैं जो कि एक राइटर भी है। इस फिल्म का ऐलान करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श लिखते हैं कि.. 'सोनू सूद की किसान में नजर आएंगे और इस फिल्म के पूरी कास्ट का ऐलान होना बाकी है। इस फिल्म को ई निवास निर्देशित करेंगे।'

sonu sood, kisaan, सोनू सूद, किसान

इसके साथ उन्होने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें तीनों लोग नजर आ रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद की इस फिल्म का ऐलान होते ही ये चर्चा में आ गई है और लोग कमेंट बॉक्स पर इसको लेकर बातें कर रहे हैं।

कोरोना काल के बाद सोनू सूद का जिस तरह का फैनबेस बनकर सामने आया है वो काफी ज्यादा चौकाने वाला है। कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके बयान कोरोना काल के समय सामने आए थे..

उन्होने कहा था कि वो कभी फिल्में नहीं देखते हैं लेकिन वो सोनू सूद की फिल्में देखेंगे। अब इस बात से जाहिर है कि उनकी फिल्म को अच्छा रिसपॉन्स मिलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X