'मैं मसीहा नहीं', जल्दी सामने आएगी सोनू सूद के लॉकडाउन अनुभवों से भरी उनकी किताब
अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल के दौरान से ही लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं और अक्सर देखा जाता है कि वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इस समय उनको लेकर जो खबर सामने आ रही है वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं और निश्चित ही इसको जानने के बाद उनके फैंस भी काफी खुश होने वाले हैं। दरअसल सोनू सूद को लेकर खबर है कि उनके जीवन पर लिखी गई एक किताब लोगों के बीच जल्दी है सामने आन वाली है।
गौरतलब है कि ये किताब आम दिनों पर नहीं बल्कि कोरोना काल के समय हुए लॉकडाउन पर आधारित है। इस दौरान लोगों ने सोनू सूद को भगवान तक मान लिया था। ऐसे में उन्होने इस किताब का नाम ही 'I Am No Messiah', 'मैं मसीहा नहीं' है' रखा है।

जैसे ही इसका ऐलान हुआ किताब काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कितनी जल्दी उनके सामने सोनू सूद के अनुभव सामने आते हैं।
गौरतलब है कि इस किताब को पत्रकार मीना अय्यर ने लिखा है और इसे पेंगुइन इंडिया ने इसके प्रकाशन के लिए काम किया है।
सोनू सूद वो कलाकार हैं जो कि कोरोना के उस मुश्किल समय में लोगों के बीच सड़कों पर काम कर रहे थे और कई मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की थी। उन्होने अपने पैसों से बसें चलवाईं और बाहर फंसे मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया था।


Click it and Unblock the Notifications