सोनू सूद का रोमांस अमरीकन से
बालीवुड अभिनेता सोनू सूद को एक फिल्म में अमरीकन अभिनेत्री अलेक्जान्द्रा मारिया के साथ काम करने का मौका मिला है। अलेक्जान्द्रा ने टिम रूथ के साथ फिल्म युथ विदाउट युथ में काम किया है जिसका निर्देशन फ्रैंसिस फोर्ड कोपोला ने किया है। सुनने मे आ रहा है सोनू सूद को अलेक्जान्द्रा के साथ फिल्म में कई सारे प्रेम के दृश्य देने है।
किसी भी बालीवुड कलाकार को पहली बार किसी हालीवुड अभिनेत्री के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। फिल्म सिटी ऑफ लाइफ में काम कर रहे सोनू सूद और अलेक्जान्द्रा ने दूबई में कुछ दृश्यों की शुटिंग की। इस फिल्म का निर्देशन अली मुस्तफा कर रहे है।
फिल्म में प्रेम दृश्यों के बारे मे सोनू सूद का कहना है, '' मैने फिल्म शीशा में नेहा धूपिया के साथ कई बोल्ड दृश्य दिए थे उसके बाद मैने तय किया कि भविष्य में इस तरह के दृश्यों से बचूंगा। मैं एक शादीशूदा आदमी हूं। मेरे बेटा बड़ा हो रहा है जो इस तरह के कई सवाल कर सकता है इसलिए इस तरह की परिस्थिति से बचना चाहूंगा।''
खैर सोनू सूद जो भी कहे निर्माता निर्देशक की मांग के अनुसार उन्हें हर तरह के दृश्य देने ही पड़ेगे।


Click it and Unblock the Notifications