प्रवासी महिला ने बच्चे का नाम रखा सोनू सूद, अभिनेता ने कहा, "यह सबसे बड़ा अवार्ड है"
हजारों प्रवासी मजदूरों को इस लॉकडाउन के दौरान घर तक पहुंचा चुके अभिनेता सोनू सूद लोगों के दिलों पर छा चुके हैं। वह लोगों के लिए सुपरहीरो से कम नहीं। पिछले दो हफ्तों से सोनू सूद ने लगातार मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया है। और अब तक हजार से ज्यादा लोगों को कर्नाटक, झारखंड, उत्तर प्रदेश के शहरों में भेज चुके हैं।
बता दें, हाल ही में अभिनेता ने जिन लोगों को घर भेजा उनमें से एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया और उसका नाम सोनू सूद श्रीवास्तव रखा है। एक इंटरव्यू के दौरान सोनू सूद ने इस बात का खुलासा किया है।

सोनू ने बताया कि उन्होंने 12 मई को एक ग्रुप को दरभंगा भेजा था, जिसमें एक गर्भवती महिला भी थी। उस परिवार ने सोनू को फोन करके बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम सोनू सूद रखा है। जब सोनू ने उनसे पूछा कि सोनू सूद कैसे सोनू श्रीवास्तव हुआ ना? इस पर महिला ने बताया, 'नहीं हमने बच्चे का नाम सोनू सूद श्रीवास्तव रखा है।' सोनू ने कहा कि, इस बात ने मेरा दिल छू लिया।


Click it and Unblock the Notifications