सोनू सूद ने कोरोना में मदद का शेयर किया हैरान करने वाला आंकड़ा- ये असंभव है फिर भी करूंगा !
कोरोना काल में सबसे असली सुपरस्टार बनकर सोनू सूद सामने आए हैं। इन दिनों वह टीवी शो पर अपने नेक काम के कारण पूरी तरह छाए हुए हैं। प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के साथ सोनू सूद ने देश-विदेश में भी अपनी मदद जारी रखी। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सोनू अब तक हजारों लोगों को उनके घर पहुंचा चुके हैं।
इसके लिए वह लाखों खर्च भी कर चुके हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हर दिन सोनू सूद के पास काफी बड़ी संख्या में लोग मदद की गुजारिश करते हैं। सोनू सूद ने सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल कोरोना काल में कर दिखाया।

जहां पर कई मैसेज का जवाब देते हुए उन्होंने लोगों की मदद की। गुरुवार को सोनू सूद ने एक आंकड़ा जाहिर करते हुए बताया है कि हर दिन कितने लोग उनसे संपर्क करते है। मदद की आशा के साथ उनके पास मैसेज की लंबी फेहरिस्त लग जाती है।


Click it and Unblock the Notifications