सोनू सूद के फैंस के लिए खुशखबरी, एक सप्ताह के भीतर कोरोना निगेटिव हुए अभिनेता!
सोनू सूद कुछ समय पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद लगातार उनके फैन्स उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे। लेकिन अब एक खबर सामने आ रही है जो कि उनके चाहने वालों के लिए काफी अच्छी साबित होने वाली है। दरअसल सोनू सूद अब कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। गौरतलब है कि करीब 7 दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और अब 1 हफ्ते के अंदर कोरोना वायरस को सोनू सूद ने हरा दिया है।
इस बात तो लेकर अभिनेता सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है और अपने फैंस को खुशखबरी दी है। सोनू सूद के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और लगातार उनको मुबारकबाद दे रहे हैं।

कुछ समय पहले एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें ये पता चला था कि सोनू सूद कोरोना वैक्सीन लगवा चुके थे। यही कारण है कि काफी जल्दी उन्होने कोरोना वायरस को हरा दिया है।
इस समय देश में कोरोना के नए स्ट्रेन ने काफी तबाही मचाही हुई है और लगातार केस बढ़ते नजर आ रहे हैं। इसके साथ साथ कई ऐसे बॉलीवुड सितारे हैं जो कि इस वायरस से लगातार लड़ रहे हैं।
हाल ही में खबर आई थी कि.. सोनू सूद के अलावा आमिर खान, अर्जुन रामपाल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और परेश रावल जैसे सितारों को कोरोना संक्रमण ने घेर लिया था। हालांकि इनमें से कुछ सितारे ठीक हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications