'सर मालदीव जाना है'- यूजर के इस डिमांड पर सोनू सूद ने दिया मजेदार जवाब
अभिनेता सोनू सूद इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अक्सर किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। कोरोना काल के समय सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होने लोगों की जो मदद की है वो सिलसिला आज भी जारी है लेकिन लोग अब उनसे अजीब अजीब मांगे करने लगे हैं। हाल ही में कुछ ऐसी ही मांग सोनू सूद से एक यूजर ने की है जो कि वायरल हो रही है। इस यूजर के सवाल पर सोनू सूद ने भी चुटकी लेते हुए अपनी बात कह डाली थी।
अभिनेता सोनू सूद को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा था 'सर, मुझे मालदीव जाना है।' इस बात पर एक्टर ने भी चुटकी लेते हुए अपनी बात कही है। सोनू सूद ने लिखा.. 'कैसे जाओगे, साइकल पर या रिक्शा पर भाई?'

उनका ये जवाब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसी तरह से कई ऐसे ट्वीट्स हैं जिनके जवाब सोनू सूद सोशल मीडिया पर देते रहते हैं और उनके जवाबों की तारीफ होती रहती है।
कोरोना काल के दौरान सोनू सूद ने कई मजबूरों की मदद की थी जिसके बाद से उनको कई नामों से पुकारा जाने लगा था। उनको गरीबों का मसीहा तक जरूरतमंदो ने घोषित कर दिया था।
सोनू सूद के फैंस ने भी ये बात कुबूल की थी कि वो किसी स्टार की फिल्म देखने थिएटर जाएं या ना जाएं लेकिन सोनू सूद की फिल्म देखने जरूर जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications