सोनू सूद के बेटे का स्केच साझा कर फैन ने कर डाली ये मांग, अभिनेता से मिला ये जवाब

कोरोना वायरस महामारी के दौर की बात करें तो सबसे ज्यादा में अगर को रहा है तो वो हैं अभिनेता सोनू सूद। उन्होने बाहर निकलकर लोगों की मदद की और उनको घर पहुंचाने में मदद की थी। इस दौरान उनका फैनबेस कुछ इस तरह से तैयार हुआ है जो कि शायद ही किसी फिल्म के जरिए वो कभी बना पाते। उन्होने फंसे हजारों मजदूरों को घर पहुंचाया था और हर तरह से मदद की थी।

इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर वो फैंस के साथ बात करते हैं और जुड़े रहते हैं। इस समय एक फैन ने एक तस्वीर साझा की है जो कि सोनू सूद के बेटे की है। दरअसल इस फैन ने एक स्केच बनाया था और सोशल मीडिया पर इसको साझा किया था जिसको काफी पसंद किया जा रहा है।

sonu sood, सोनू सूद

गौरतलब है कि अभिनेता के बेटे का नाम ईशान सूद है। इस तस्वीर को जिस फैन ने साझा किया उनका नाम जी भारद्वाज है। तस्वीर साझा कर उन्होने अभिनेता से मिलने की इच्छा जाहिर की है।

जी भारद्वाज ने लिखा है.. 'हमारे हीरो का हीरो ईशान सूद.. सर मैं आपसे मिलकर ये पोट्रैट भेंट करना चाहता हूं।' इसके बाद सोनू सूद ने फैन के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है..

'ये बहुत ही बेहतरीन है, हम जल्दी मिलेंगे।' इन दोनों के इस ट्वीट्स को लोग पसंद कर रहे हैं और इस अंदाज पर फिदा है कि सोनू सूद ट्विटर पर लोगों को अक्सर जवाब देते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X