मजदूरों का 'मसीहा' गूगल पर छाया, क्या सोनू सूद शादीशुदा हैं? फैंस कर रहे ऐसे मजेदार सवाल सर्च
मजदूरों का मसीहा, कलयुग का देवता, असली हीरो...ऐसे कई नाम हैं जो सोनू सूद को दिए जा चुके हैं। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए सबसे बड़े एक्टर के तौर पर उभरे सोनू निगम सोशल मीडिया पर ही नहीं सर्च इंजन तक भी छाए हुए हैं। सोनू निगम गूगल पर सर्च के मामले में भी काफी आगे निकल आए हैं। कुछ सर्च के मुताबिक सोनू सूद सलमान खान से भी आगे निकल चुके हैं। गूगल पर सोनू निगम से जुड़े कुछ रोचक और मजेदार सवाल भी फैंस ढूंढ रहे हैं।
क्या सोनू निगम शादीशुदा है, सोनू सूद की ईमेल आईडी, सोनू सूद कॉन्टेक्ट डिटेल, सोनू सूद के बच्चे, सोनू सूद की प्रॉपर्टी... इस तरह के कई सवाल फैंस सोनू सूद के बारे में गूगल पर खूब सर्च किए जा रहे हैं। लॉकडाउन में सोनू सूद ने जिस तरह लोगों की मदद की है उस वजह से वह असली हीरो बनकर उभरे हैं।
सोनू सूद को लेकर फैंस इतने खुश हैं कि गूगल पर उनको भारत रत्न दिए जाने की मांग भी उठी। ट्विटर पर भारत रत्न ट्रेंड भी हुआ जिसमें फैंस ने मांग की कि सोनू सूद असली हीरो हैं जिन्हें ऐसे बड़े सम्मान से नवाजा जाना चाहिए। पढ़िए सोनू सूद के बारे में फैंस क्या क्या सर्च कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











