10 साल की बच्ची की सर्जरी करवाएंगे सोनू सूद, ट्विटर पर कर डाला इतना बड़ा वादा
जिस तरह से सोनू सूद इस कोरोना वायरस के दौरान एक अलग रूप के साथ सामने आए हैं और लोगों की मदद की है.. लोग उनसे कई तरह की मदद की उम्मीद रख रहे हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर देखा जाता है कि यूजर्स किसी ना किसी समस्या के तहत उनसे मदद मांगते हैं और सोनू सूद जवाब देते हुए मदद करते भी हैं। इस समय फिर से वो एक बात को लेकर चर्चा में हैं कि वो एक बच्ची का इलाज करवाने वाले हैं।
बता दें कि ये बच्ची मुंबई में रहती है और उसका इलाज चल रहा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था.. 'सोनू सूद जी... सर एक 10 साल की बच्ची जो मुंबई में अपने गरीब मां बाप के साथ रहती है, उस बच्ची की पीछे रीढ़ की हड्डी में क्रैक आ गया है और पस जम गया है।

डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेशन के लिए कहा है, प्लीज उस बच्चे की मदद कीजिए।' इसके बाद सोनू सूद ने बिना देर किए जवाब दिया और लिखा कि... 'चलिए इस बच्ची को स्वस्थ करते हैं।
तैयारी कीजिए, 28th को होगी सर्जरी।' बता दें कि इस पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर इस यूजर ने मेडिकल रिपोर्ट्स और एक्सरे की भी तस्वीर साझा की थी। जैसे ही सोनू सूद ने उसके ट्वीट का जवाब दिया लोग काफी ज्यादा वाहवाही कर रहे हैं और अभिनेता तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications