लखनऊ कोचिंग सेंटर में जलते बच्चों की चीखों से फटा सोनू सूद का कलेजा, बोले-जहां सपने बुने जाते हैं वहां..
Sonu Sood On Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरानिया में सोमवार एक 3 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। ये आग इतनी भीषण थी कि पल भर में ही ऊपरी मंजिल तक लपटें धू-धू करके जलने लगी। सोशल मीडिया पर इस हादसे की ऐसी ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जो कि दिल को दहला दे रही हैं।

सोनू सूद का फटा कलेजा
दमकल की टीम मौके पर पहुंची। वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें कई जिंदगियों को नहीं बचाया जा सका। सोनू सूद ने 'एक्स' पर इस घटना को लेकर अपना दुख जताया है।
जर्नी शुरू होने से पहले खत्म हो गई
सोनू सूद ने लिखा, "क्लासरूम वो हैं जहां सपने बुने जाते हैं, न कि वो बच्चों की जिंदगी का अंतिम पड़ाव बनना चाहिए। लखनऊ अग्निकांड से मेरा दिल टूट गया है। कितनी ही नन्ही जिंदगियां, कितने ही सपने। भविष्य के अधिकारी, कलाकार, नेता और बदलाव लाने वाले, जिनकी जर्नी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई।"
A classroom should nurture dreams, not become their final destination.
— sonu sood (@SonuSood) June 23, 2026
Heartbroken by the Lucknow fire tragedy. So many young lives. So many dreams. Future officers, artists, leaders and changemakers whose journeys ended before they truly began.
No words can ease the pain of the…
ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो
सोनू सूद ने आगे लिखा, "जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और उन सभी के साथ हैं जो इस सदमे से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम इन बच्चों के प्रति अपने आंसुओं से कहीं अधिक ऋणी हैं। हम उन्हें सुरक्षित स्थान और मजबूत सुरक्षा उपाय प्रदान करने के लिए ऋणी हैं ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो।"
आग लगने के बाद मची अफरा तफरी
बता दें कि कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई, कई स्टूडेंट बिल्डिंग के अंदर फंस गए थे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर आठ दमकल गाड़ियां भेजी गईं और फायरमैन ने इमारत की दीवार तोड़कर फंसे हुए लोगों को निकाला, जिनमें 20 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications