माथे पर चंदन और बदन पर पीतांबर ओढ़े महाकाल मंदिर पहुंचे Sonu Sood, लोग बोले- हर हर महादेव

सोनू सूद अक्सर खबरों का हिस्सा रहते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहते हैं। इस वक्त उनको लेकर इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि वो हाल ही में उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे थे। जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं ये धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं और लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि सोनू सूद ने महाकाल मंदिर पहुंचकर पूरे विधि विधान के साथ भगवान की पूजा अर्चना भी की और सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आ गईं।
इससे पहले इंदौर पहुंचने पर इस मशहूर अभिनेता ने इंदौर को अपने घर जैसा बताया और कामना की कि इंदौर हमेशा देश का नंबर एक शहर बना रहे। सोनू सूद के फैंस उनकी तस्वीरों पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं।
सोनू सूद की इन तस्वीरों को Viral Bhayani ने साझा किया है और इसपर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स उनके इस पोस्ट पर हर हर महादेव लिख रहे है। अभिनेता को लेकर मशहूर है कि वो किसी ना किसी जररूतमंद की मदद करते रहते हैं और कई लोग उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मांगते हैं।
इस सब की शुरुआत कोरोना काल के दौरान हुई थी जब उन्होने लाखों मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद की थी और उनकी आर्थिक सहायता भी करते हुए नजर आए थे।
वर्कफ्रंट पर अभिनेता लगातार कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं और साल 2023 में वो कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय करते दिखने वाले हैं। सोनू सूद ने जब से कोरोनाकाल में लोगों की मदद की है तब से ही उनकी फैन फॉलोविंग दो गुना हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











