..................... Sonu Sood ने स्वर्ण मंदिर में Jacqueline Fernandez के साथ मारी एंट्री Sonu Sood reached at the Golden Temple with Jacqueline Fernandez, Video Viral - Hindi Filmibeat

Sonu Sood ने स्वर्ण मंदिर में Jacqueline Fernandez के साथ मारी एंट्री, वीडियो देख लोग कर रहे हैं ऐसी बातें..

sonu sood, jacqueline fernandez

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को लेकर मशहूर है कि वहां अक्सर कोई ना कोई सितारा जाता रहता है। गुरुद्वारे के साथ साथ ये भारत का मशहूर टूरिस्ट प्लेस भी है जहां हजारों लोग रोजाना आते हैँ। इस वक्त ऐसा ही कुछ सामने आया है और बॉलीवुड स्टार्स का वीडियो सीधे गोल्डन टेंपल से सामने आ रहा है। जी हीं, अभिनेता सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज इस दौरान स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे और इसका वीडियो खुद सोनू सूद ने साझा किया है।

ऐसा कहा जाता है कि अक्सर सितारे अपनी फिल्म की रिलीज से पहले यहां आते हैं और मन्नत मांगते। सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज के लुक्स की बात करें तो इस दौरान सोनू सूद ने काली टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी, सिर पर ऑरेंज कलर की रूमाल बांध रखी थी जो कि आम तौर पर यहां लोग बांधकर आते हैं।

इसके अलावा जैकलीन फर्नांडीज इंडियन लुक में दिखीं और उन्होने सफेद रंग का सलवार सूट पहन रखा था और सिंपल लुक में काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।

सोनू सूद ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ''वाहेगुरु जी दा खालसा श्री वाहेगुरु जी की फतेह।'' जैसे ही उन्होने इस वीडियो को साझा किया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें इसपर कर रहे हैँ। एक ने लिखा, ''आपको पता है दुआ माँगने से तक़दीर बदल जाती है।''

एक ने लिखा, ''सही राजनीति है, हिंदू भी खुश, मुस्लिम भी खुश, खालिस्तानी भी खुश।'' एक का कहना था कि, ''वाहे गुरु आपके साथ हमेशा हैं।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग सोनू सूद का इंतजार कर रहे हैं कि वो जवाब दें।

Read more about: sonu sood jacqueline fernandez
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X