सोनू सूद ने क्रिकेटर सुरेश रैना को किया वादा - 10 मिनट में पहुंच रहा है ऑक्सीजन सिलेंडर

सोनू सूद इस समय देश के सुपरहीरो हैं। उन पर केवल आम आदमी ही नहीं, सेलिब्रिटी भी आंख बंद कर भरोसा कर रहे हैं और ज़रूरत के समय बिना समय गंवाए उनसे तुरंत मदद मांग रहे हैं।

कुछ घंटों पहले, क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी सोनू सूद से मदद मांगी और सोनू सूद तक जैसे ही ये मेसेज पहुंचा, उन्होंने 10 मिनट में सुरेश रैना तक मदद पहुंचाने का वादा किया।

sonu-sood-provides-urgent-oxygen-cylinder-to-cricketer-suresh-raina-in-10-minutes

दरअसल, सुरेश रैना ने ट्वीट कर बताया कि मेरठ में उनकी मौसी को ऑक्सीजन सिलेंडर की अत्यंत आवश्यकता है। ऑक्सीजन के बिना उनका SPO2 लेवेल 70 तक पहुंच चुका था। सोनू सूद ने तुरंत उनसे समय गंवाए बिना डीटेल्स मांगी और मदद पहुंचाई।

इससे पहले, अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी इस कठिन समय में मदद मांगने के लिए सोनू सूद की तरफ हाथ बढ़ाया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था - मुझे अपनी साथी मंजुला से बड़े अजीब समय में मदद के लिए कॉल आया। उसे रेमडेसिविर का इंजेक्शन चाहिए था और उसने मुझसे पूछा कि अगर मैं मदद कर सकती हूं।

मुझे केवल सोनू सूद का ही नाम याद आया। और सोनू और उनकी संस्था ने तुरंत मदद कर दी। आपने एक और आदमी को स्वस्थ बनाया और एक परिवार को सुखी। ईश्वर आप पर दया बनाए रखे।

लगातार कर रहे हैं मदद

लगातार कर रहे हैं मदद

नेहा धूपिया के मदद मांगते ही, सोनू सूद ने तुरंत ही उनकी मदद करते हुए लिखा था - आपके लिए कुछ भी दोस्त। आपका तो नाम ही काफी है। गौरतलब है कि इससे एक रात पहले ही सोनू सूद ने लगभग 22 गंभीर मरीज़ों की जान एक साथ बचाई थी।

किया था ट्वीट

किया था ट्वीट

कुछ ही समय पहले, सोनू सूद ने एक ट्वीट में उन सब लोगों को ढांढ़स बंधाने की कोशिश की जिन्होंने ऑक्सीजन या अस्पताल में बेड की कमी के चलते अपने किसी को खो दिया। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा - जिस किसी ने भी ऑक्सीजन की कमी या इंजेक्शन की कमी के चलते किसी अपने को खो दिया, वो कभी ज़िंदगी भर सुकून से नहीं जी पाएगा।

मांगी थी माफी

मांगी थी माफी

सोनू सूद ने आगे लिखा - आप हमेशा ज़िंदगी में इस निराशा के साथ जिएंगे कि आपने अपने परिवार को बचाने में नाकामी दिखाई। लेकिन मेरा यकीन करिए, ये नाकामी आपकी अकेले की नहहीं है। आप नहीं हारे, हम सब हार गए।

पूजा भट्ट ने की तारीफ

पूजा भट्ट ने की तारीफ

सोनू सूद की ये बात सुनकर, एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट भी खुद को नहीं रोक पाईं और उन्होंने सोनू सूद की तारफी करते हुए लिखा - ये बहुत ही उच्च विचार हैं और किसी को भी संबल देने के लिए कितने ही ज़्यादा सटीक शब्द हैं। और दिल को छू लेने वाले क्योंकि ये सिर्फ कहे नहीं जा रहे हैं, इन्हें महसूस किया जा रहा है।

यूं होगा सब ठीक?

यूं होगा सब ठीक?

पूजा भट्ट ने आगे लिखा - हर तरह से केवल आपके लिए दिल में सम्मान की भावना है सोनू सूद। क्या ये कांपता हुआ और टूटता हुआ देश ऐसी बातें उन लोगों से कभी सुन पाएगा जिन्हें हमने अपना प्रतिनिधि चुना था? शायद जब ऐसा होगा तभी इस देश के लोग ठीक हो पाएंगे।

सब ठीक हो जाएगा

सब ठीक हो जाएगा

पूजा भट्ट की इस बात का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा - बहुत बहुत शुक्रिया पूजा। अब सब इस कठिन समय से बहुत ही जल्दी निकल आएंगे और साथ में मिलकर एक बहुत ही मज़बूत देश बनाने की कोशिश करेंगे।

श्रुति सेठ ने की तारीफ

श्रुति सेठ ने की तारीफ

एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने सोनू सूद के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा - ये इतिहास सोनू सूद को उनके काम के लिए इतनी ज़्यादा शिद्दत से याद रखने वाला है।

दिया जवाब

दिया जवाब

इस पर जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा - ऐसा करने के लिए अभी बहुत ज़्यादा चलना है मेरे दोस्त। बहुत ही लंबा सफर है। गौरतलब है कि पिछले साल भी लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने कसम खाई थी कि जब तक आखिरी प्रवासी भाई को घर तक नहीं पहुंचा देंगे, चैन से नहीं बैठेंगे।

भारत के सुपरहीरो

भारत के सुपरहीरो

फैन्स ने सोनू सूद को इस समय देश का सुपरहीरो घोषित कर दिया है। लेकिन सच वाकई यही है कि इस समय सोनू सूद इस देश में किसी सुपरहीरो से भी ज़्यादा बेहतर काम कर रहे हैं। क्योंकि सुपरहीरो काल्पनिक होते हैं लेकिन सोनू सूद, ज़मीनी स्तर पर मदद पहुंचा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X