फैंस ने लगाए सोनू सूद के बड़े-बड़े पोस्टर, चढ़ाया दूध, लोगों ने किया एक्टर की दरियादिली को सलाम- Video
अभिनेता सोनू सूद ने पिछले साल से जो कर दिखाया है वह शायद एक सरकार न कर पाई हो। उनकी दरियादिली को देख फैंस ही नहीं सितारे भी हैरान है और उनसे प्रेरणा ले रहे हैं। लोगों ने उन्हें मसीहा का दर्जा तक दिया है। सोनू सूद की दरियादिली को देख फैंस इस कदर खुश हैं कि उन्होंने एक्टर के पोस्टर छपवाए और उनकी फोटो पर दूध चढ़ाया।
Recommended Video
ऐसा हुआ आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के श्रीकालाहस्ती नामक जगह में। श्रीकालाहस्ती को बहुत पवित्र जगह में से एक माना जाता है। जहां इसी नाम का मंदिर पहले से ही देश में काफी मशहूर है। इसी जगह सोनू सूद की तस्वीर पर लोग दूध चढ़ाते व फूल माला चढ़ाते नजर आए।

एक्टर सोनू सूद ने वीडियो शेयर किया, जिसमें लोग सोनू सूद के बड़े बड़े पोस्टर पर दूध से नहलाते नजर आ रहे हैं। फैंस ने अभिनेता का अभार जताया और सोनू सूद को एक प्रेरणा बताया। ताकि सब उन जैसा बने, कोरोना काल में एक दूसरे की मदद करें।
सोनू सूद की सराहना अब तक तमाम नेता से लेकर सेलिब्रेटिज कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी हाल में ही सोनू सूद की तारीफ की थी और नेक काम करने के लिए प्रेरणादायी बताया था। साथ ही उनके विचार से सहमति भी जताई थी।

कोविड में अनाथ हुए बच्चों को मिले मुफ्त शिक्षा
हाल में ही सोनू सूद ने सरकार से अपील की थी कि सरकार कदम उठाए ताकि कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को सहारा मिले, उनकी शिक्षा पर रोक न लगे। इसी विचार पर प्रियंका चोपड़ा ने भी सहमति जताई थी और सरकार से इस दिशा में कदम उठाने की अपील की थी।

सोनू सूद ने दी कोरोना को मात
कुछ दिन पहले सोनू सूद भी कोरोना की चपेत में आ गए थे लेकिन कुछ ही दिन में वह कोरोना फ्री हुए जिसके बाद उन्होंने कहा कि लोगों की दुआओं के चलते वह 5-6 दिन में ही ठीक हो गए।

बड़े बड़े स्टार्स भी मांग रहे मदद
कुछ दिन पहले सुरेश रैना से लेकर अन्य स्टार्स भी सोनू सूद से सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगा चुके हैं। एक्टर ने मदद का हाथ बढ़ाया।

सोनू सूद के काम को लेकर उठे सवाल
हाल में ही सोनू सूद की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठे। दरअसल एक जरूरतमंद ने ट्विटर पर ट्वीट कर एक्टर से मदद मांगी। जिसके बाद सोनू सूद ने जवाब दिया कि बरहामपुर के गंजाम सिटी अस्पताल में बेड की व्यवस्था हो। इस ट्वीट पर तुंरत गंजाम जिले के डीएम ने सवाल किया कि उन्हें तो ऐसी कोई रिक्वेस्ट नहीं मिली है।

सोनू सूद ने दिया जवाब
इसके बाद सोनू सूद ने तुरंत वाट्सऐप चैट और फाउंडेशन के स्क्रीनशॉट शेयर किए। जिसके बाद डीएम के ट्विटर हैंडल से दोबारा ट्वीट्स किए गए जिसमें लिखा कि एक्टर शानदार काम कर रहे हैं।
सारा अली खान ने भी किया योगदान
सारा अली खान ने कोविड रिलीफ के लिए सोनू सूद की चैरिटी फाउंडेशन में अपना योगदान दिया। सोनू सूद ने खुद इस बारे में जानकारी दी और एक्ट्रेस की मदद के लिए शुक्रिया कहा।


Click it and Unblock the Notifications











