..................... Sonu sood Pooja hegde boney kapoor mourns on puneeth rajkumar death due to heart attack | कन्नड़ पावर स्टार पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक के चलते निधन, पूजा हेगड़े से सोनू सूद तक- दुख में डूबा बॉलीवुड - Hindi Filmibeat

कन्नड़ पावर स्टार पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक के चलते निधन, पूजा हेगड़े से सोनू सूद तक- दुख में डूबा बॉलीवुड

कन्नड़ जगत के मशहूर पावर स्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर साउथ स्टार्स ने पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया तो वहीं सोशल मीडिया पर पुनीत राजकुमार के फैंस के पोस्ट का सैलाब आ पड़ा है। महज 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से पुनीत राजकुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया

सोनू सूद से लेकर फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा, पूजा हेगड़े, चिरंजीवी, विरेंद्र सहवाग, बोनी कपूर समेत तमाम सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया। सोनू सूद ने लिखा, हार्ट ब्रोकन, हम आपको हमेशा याद रखेंगे। वहीं रामगोपाल वर्मा ने लिखा, पुनीत राजकुमार के आक्समिक निधन ने हैरान कर दिया है। एक बार फिर हकीकत ने डरा दिया है कि कभी भी कुछ भी हो सकता है।

puneeth rajkumar

शुक्रवार को बैंग्लुरू अस्पातल में पुनीत की तबीयत खराब होने के बाद भर्ती करवाया गया। जांच के बाद सामने आया कि अभिनेता को हार्ट अटैक आया है। शुरुआत में फैंस व अन्य सितारे उनके जल्द स्वस्थ ठीक होने की कामना कर रहे थे लेकिन पुनीत राजकुमार के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया।

राज्य में हाई अलर्ट जारी

राज्य में हाई अलर्ट जारी

पुनीत राजकुमार की तबीयत के बारे में सुन कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे थे। इतना ही नहीं राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है ताकि फैंस के उमड़े सैलाब पर काबू पाया जा सके।

फैंस प्यार से अप्पू बुलाते हैं

फैंस प्यार से अप्पू बुलाते हैं

पुनीत राजकुमार को उनके फैंस प्यार से अप्पू बुलाते हैं। अप्पू इसीलिए, क्योंकि पहली बार 2002 में उनकी इसी नाम से पहली फिल्म आई थी।

कई हिट फिल्में दी

कई हिट फिल्में दी

एक कलाकार के साथ साथ वह सिंगर, टेलीविजन प्रजेंटर प्रोड्यूसर रहे हैं। साथ ही कन्नड़ सिनेमा में कई हिट फिल्में दी हैं जिसके चलते उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।

दो बच्चे

दो बच्चे

करीब 29 फिल्मों में लीड रोल करने वाले पुनीत राजकुमार आज इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं उनके पिता भी मशहूर अभिनेता रहे हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

सोनू सूद और रामगोपाल वर्मा के अलावा कुब्रा सैत से लेकर साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी, प्रकाश राज, अशोक पंडित समेत कई सितारों ने पुनीत राजकुमार के जाने पर दुख जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X