27 दिसंबर 2018 का महाक्लैश: दबंग 3 Vs सिंबा, कौन होगा WINNER, हो गया तय
27 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है रोहित शेट्टी की सिंबा और फिल्म भिड़ने वाली है सलमान खान की दबंग 3 से। किसकी हार होगी और किसकी जीत पता नहीं लेकिन एक इंसान का जीतना तय है।
इन दोनों फिल्मों का विलेन, अपनी छाप फिल्म पर छोड़ जाएगा। जी हां, अगर खबरों की मानें तो चुलुबल पांडे के दुश्मन छेदी सिंह अब रोहित शेट्टी की सिंबा में भी एंट्री ले चुके हैं। सोनू सूद सिंबा के विलेन हैं।

खबर है कि इस किरदार के लिए सबसे पहले अभिषेक बच्चन को अप्रोच किया गया। अभिषेक सिंबा के प्रोड्यूसर करण जौहर के बेस्ट फ्रेंड है और सिंबा के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अभिषेक बच्चन को उनकी 100 करोड़ी फिल्म बोल बच्चन दी थी।
इसलिए सबको लगा कि अभिषेक फिल्म में फाइनल हैं। लेकिन अभिषेक ने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने अनुराग कश्यप की मनमर्ज़ियां साइन कर ली। हालांकि इससे रोहित शेट्टी को थोड़ा धक्का लगा।
इसके बाद ये रोल पहुंचा आर माधवन के पास। लेकिन उनके कंधे की सर्जरी के चलते वो अपनी डेट्स नहीं लॉक कर पाए। अब ये किरदार पहुंचा सोनू सूद के पास। और सोनू ने झट हां कर दिया।
यानि कि अगर 27 दिसंबर को सिंबा और दबंग 3 क्लैश होती भी हैं तो सबसे ज़्यादा फायदा सोनू सूद को होगा। वैसे जानिए इस समय बॉलीवुड के नए विलेन की पूरी खेप को -


Click it and Unblock the Notifications

