सोनू सूद की किताब लांच, 'I am no Messiah' आई एम नो मसीहा का पहला VIDEO, धमाकेदार
कोरोना वायरस लॅाकडाउन के दौरान सोनू सूद मसीहा बनकर लोगों के सामने आएं। उन्होंने कई लोगों की मदद की। किसी को उनके घर पहुंचाया तो किसी की जरूरत पूरी की। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बॅालीवुड एक्टर सोनू सूद ने लोगों की जिंदगी बदल दी। देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद सोनू सूद ने लोगों की मदद करना शुरू किया।
अभी भी लोगों के लिए उनके मदद के हाथ थमे नहीं हैं। वह लगातार लोगों तक अपनी सहायता पहुंचा रहे हैं। यही वजह है कि सोनू सूद को कोरोना का सुपरहीरो और सबसे बड़ा मसीहा बोला जाने लगा। इसी पर अब सोनू सूद की किताब सामने आयी है, आई एम नो मसीहा। फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में सुपरहीरो बन गए।

माहौल ऐसा बन गया है कि सोनू सूद के लिए फिल्मों में विलेन के किरदार से हटकर हीरो की भूमिका की कहानी लिखी जा रही है। सोनू सूद के मंदिर भी बनाए गए। लोग उनकी पूजा भी कर रहे हैं। सोनू सूद ने फैंस के इस प्यार का पूरे दिल से स्वागत किया। वहीं अब ये किताब सोनू सूद के एक सफर को दिखायेगी लेकिन इस टाइटल से जाहिर हो रहा है कि उनकी मसीहा की इमेज को यहां पर अलग तौर पर दिखाने की कोशिश की गई है।
My book - #IamNoMessiah - is out now! Signed copies of my book are available at mumbai airport with BookScetra. You can also order my book online from: https://t.co/DeXuAgjSOJ English and Hindi https://t.co/bdhBsJDdpH pic.twitter.com/BoMsqrLVuC
— sonu sood (@SonuSood) December 26, 2020


Click it and Unblock the Notifications