..................... सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोले सोनू सूद | Sonu Sood on Sushant Singh Rajput's death: It's wrong to blame one section of Bollywood - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बोले सोनू सूद- 'लोग कुछ दिनों तक बात करेंगे, फिर भूल जाएंगे'

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को लेकर उनके चाहने के बीच अभी काफी गुस्सा है। फैंस चाहते हैं कि इस केस में सीबीआई की जांच हो। लोगों का मानना है कि इंडस्ट्री में सुशांत के साथ काफी पक्षपात हुआ है। बहरहाल, अब एक्टर सोनू सूद ने भी इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितने टैलेंटेड हैं। इस इंडस्ट्री में अपने आप को स्थापित करना मुश्किल है।

सोनू सूद भी एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी संघर्ष के बाद नाम कमाया है। वहीं, इस कोरोना काल में उन्हें 'मसीहा' तक की उपाधि दे दी गई है। लोग उनके लिए भारत रत्न की मांग भी कर रहे हैं।

Sonu Sood

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक करते हुए सोनू सूद ने कहा कि, आप कितने भी टैलंटेड और मजबूत क्यों न हो, फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना बहुत मुश्किल है। इंडस्ट्री में बहुत ही कम आउटसाइडर हैं जो सफल हुए हैं। लोग भी इस बारे में कुछ दिन बातें करेंगे और फिर भूल जाएंगे और नई चीजों की तरफ अपना रुख कर लेंगे।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X