दो टूक: मजदूरों की मदद पर सोनू सूद ने कहा, "हम सिर्फ AC में बैठकर ट्वीट करके चिंता नहीं जता सकते"
इस लॉकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरों पर आए संकट ने सभी को विचलित कर दिया। लेकिन इस संकट को दूर करने के लिए जो अभिनेता सोनू सूद ने किया और जो कर रहे हैं, वह सराहनीय है। सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया है। जिससे उन्हें उनके शहरों में वापस भेजा जा रहा है। इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, हम सिर्फ एसी में बैठकर ट्वीट नहीं कर सकते।
11 मई को मुंबई के ठाणे से 10 बसें खुलीं, जिसमें बैठे 350 प्रवासी मजदूरों को कर्नाटक के गुलबर्गा तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, शनिवार को उन्होंने बसों की व्यवस्था कर मजदूरों को मुंबई से यूपी, बिहार और झारखंड के लिए रवाना किया।

इतना ही नहीं, बल्कि इससे पहले उन्होंने अपने पिता शक्ति सागर सूद के नाम पर एक स्कीम लॉन्च की थी जिसके तहत वो रोज 45 हजार लोगों को हर रोज खाना खिला रहे थे। सोनू सूद पंजाब के डॉक्टर्स को 1,500 पीपीई किट्स डोनेट कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने रमजान के मौके पर भिवंडी के हजारों प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन का इंतजाम किया।


Click it and Unblock the Notifications