सोनू सूद का बड़ा कदम- चक्रवात निसर्ग से प्रभावित 28 हजार लोगों की कर रहे हैं मदद- पढ़ें रिपोर्ट
लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचाने में मदद देने के बाद अब अभिनेता सोनू सूद निसर्ग चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भी सामने आए हैं। हाल ही में आए निसर्ग तूफान ने महाराष्ट्र में काफी तबाही मचाई है, खासकर तटीय इलाकों में लोग बड़ी संख्या में प्रभावित हुए हैं। जिसके बाद सोनू सूद ने 28 हजार लोगों को खाना और जरूरी सामान उपलब्ध करवाया है।
तूफान प्रभावितों की मदद को लेकर सोनू सूद ने कहा- आज हम सभी को कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मुश्किलों से लड़ने के लिए हमें मजबूत सपोर्ट सिस्टम चाहिए। एक दूसरे का साथ देना चाहिए।

सोनू सूद ने अपनी टीम के साथ मिलकर मुंबई के तटीय क्षेत्रों में 28 हजार लोगों को खाना उपलब्ध करवाया है। इसके साथ ही तूफान प्रभावित लोगों को स्कूलों में बने राहत शिविरों में शिफ्ट करवाने में मदद भी की। उन्होंने कहा कि तूफान के दौरान हमने सुनिश्चित किया कि सभी सुरक्षित रहें।


Click it and Unblock the Notifications