..................... Sonu Sood and Nidhhi Agerwal music video song saath kya nibhaoge release sung by Altaf Raja and Tony Kakkar । सोनू सूद निधि अग्रवाल का साथ क्या निभाओगे म्यूजिक वीडियो रिलीज, अल्ताफ राजा और टोनी कक्कड़ की आवाज,फराह खान निर्देशित - Hindi Filmibeat

'साथ क्या निभाओगे' VIDEO में सोनू सूद का एक्शन, चलाया ट्रैक्टर, अल्ताफ राजा की दमदार आवाज

90 के दशक के म्यूजिक एल्बम की महक सोनू सूद का नया सांग साथ क्या निभाओगे लेकर आया है। अल्ताफ राजा और टोनी कक्कड़ की आवाज और फराह खान द्वारा निर्देशित इस म्यूज़िक वीडियो में सोनू सूद और निधि अग्रवाल की जोड़ी एक्शन से लेकर रोमांस, मिलना और जुदाई के सारे ट्विस्ट लेकर आयी है। सोनू सूद इस म्यूज़िक वीडियो में एक ऐसे किसान का किरदार निभाते हुए नज़र आए जो बाद में पोलिस अफसर बन जाता है।

लेकिन उसका गांव का प्यार कहीं खो जाता है। ऐसे में कैसे वो अपने प्यार से मिलता है और क्या होता है, इसी को दिखाती है साथ क्या निभाओगे का ये म्यूजिक वीडियो। कहीं ना कहीं 90 के दशक के प्राइवेट सांग में जो देसी पन होता था, वो यहां पर भी महसूस होता है। सोन सूद यहां पर पुलिस अफसर की भूमिका में एक्शन भी करते हुए दिख रहे हैं। वहीं गांव में ट्रैक्टर चलाते हुए भी वो अपना पंजाबी अंदाज यहां पर दिखाते हुए नजर आते हैं। सोनू सूद लॅाकडाउन के दौरान मसीहा बने हैं। ऐसे में उनका ये पहला म्यूजिक सिंगल उनके फैंस के लिए मस्ट वॅाच होने वाला है।

Sonu Sood,

अल्ताफ राजा का सांग तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे का पुराना स्वाद इस नए वर्जन में ताजा सा लगता है। निर्देशक फराह खान इस बारे में कहती हैं कि अल्ताफ राजा और टोनी कक्कड़ ने इस यादगार गाने को फिर से क्रिएट किया, जो संयोग से मेरा पहला गाना है जो देसी प्रेम कहानी पर आधारित है। साथ क्या निभाओगे इस गाने में एक देसी टच है जो गाने को और भी प्यारा बनाता है।

सोनू सूद ने कहा फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में फराह के साथ काम करने से लेकर ९० के दशक में अल्ताफ राजा के ओरिजिनल गानों को रेडियो पर सुनने तक, इतना ही नहीं पंजाब में की गई इस गाने की शूटिंग ने मुझे घर की याद दिला दी। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारी मेहनत रंग लायेगी और दर्शक इस गाने का आनंद उठायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X