मां की खूबसूरत तस्वीर के साथ सोनू सूद ने किया वादा, दर्द भरा पोस्ट, फैंस- आप जैसे बेटे को जन्म दिया
सोनू सूद ने अपने मां की बर्थ एनिवर्सरी पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। जिस पर फैंस के साथ सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोनू सूद इससे पहले भी कई दफा अपनी मां का जिक्र सोशल मीडिया पोस्ट और कई इंटरव्यू में कर चुके हैं।
इस बार सोनू सूद ने अपनी मां सरोज सूद की याद में एक ऐसा पोस्ट किया है जिससे एक बेटे का दर्द उसकी मां के लिए साफ दिखाई देता है। सोनू सूद ने भावुक पोस्ट लिखा है साथ ही मां की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं।

सोनू सूद ने अपनी मां की तीन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।। सोनू सूद की मां का जन्मदिन 21 जुलाई को है। इस पर सोनू सूद के फैंस ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि मां को अपने बेटे पर गर्व होगा।


Click it and Unblock the Notifications