सोनू सूद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की मुलाकात- कहा, "सबको मिलकर काम करना है"
अभिनेता सोनू सूद बिना रूके- थके लगभग डेढ़ महीनों से प्रवासी मजदूरों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हजारों को घर पहुंचाने में उन्होंने अपनी मदद दी है। अपने मुहिम को लेकर हाल ही में अभिनेता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य के साथ सीएम के आवास- मातोश्री में 40 मिनट तक बैठक की।
कुछ दिनों पहले ही शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने सोनू सूद पर निशाना साधा था। संजय राउत ने एक कॉलम में सोनू सूद पर व्यंग्य कसा था कि लॉकडाउन के दौरान अचानक सोनू सूद नाम से नया महात्मा तैयार हो गया। इतने झटके और चतुराई के साथ किसी को महात्मा बनाया जा सकता है? उन्होंने सोनू सूद पर भाजपा की कठपुतली होने का आरोप लगाया।

इन विवादों के बाद सोनू सूद ने उद्धव ठाकरे से मीटिंग की, जिसकी तस्वीरों से साफ है कि सरकार सोनू के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के साथ सोनू सूद ने इस बारे में ट्विट करते हुए लिखा- मैं सभी राज्य सरकारों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस प्रक्रिया में मेरा साथ दिया । मुझे और मेरे प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं।


Click it and Unblock the Notifications