'मसीहा' सोनू सूद का स्ट्रगल: 420 रु का लोकल ट्रेन का पास हुआ वायरल, शुरुआत में सुनने पड़े थे ताने
लॉकडाउन के समय में सोनू सूद माइग्रेंट वर्कर्स के लिए सबसे बड़े मसीहा बनकर उभरे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लगातार वह बच्चों, वर्कर्स व महिलाओं की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद की प्रशंसा चारों तरफ सुनी जा सकती है। लेकिन एक समय था जब सोनू सूद की खुद की हालत बेहद खराब थी। वह चंद पैसे लेकर मुंबई आए थे। उनका करियर तमाम संघर्ष से भरा था।
ट्विटर पर सोनू सूद का 420 रुपये का लोकल ट्रेन का पास खूब वायरल हो रहा है। सोनू सूद ने खुद इंस्टाग्राम पर इस पास की तस्वीर शेयर की। उन्होंने बताया कि मुंबई की यात्रा का पहला दिन और उनकी यात्रा। एक फैन ने भी इस पास को ट्वीट किया तो सोनू सूद कहा कि जिंदगी एक गोले की तरह है।
सोनू सूद ने ट्रेन पास की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। ये पास साल 1997 का है। जब वह अपने करियर के लिए नई राह तलाश रहे थे। खैर आज चीजें बदल गई हैं और वह लाखों लोगों की मदद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











