सोनू सूद ने 2000 मजदूरों को भेजा घर, स्टेशन पर खुद पहुंचे, लोगों की जुबां पर सिर्फ "मसीहा" का ही नाम

कोरोना वायरस लॉकडाउन में लगातार सोनू सूद अपनी दोस्‍त नीति गोयल के साथ मुंबई और आसपास के इलाकों से प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने की व्‍यवस्‍था कर रहे हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर वाहवाही भी हो रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन को भी मदद से चौंका दिया है। एक बार फिर अपनी दोस्त नीति गोयल के कहने पर हजारों प्रवासी मजदूरों को सोनू सूद ने उनके घर भेजा।

अभिनेता सोनू सूद "घर भेजो मुहिम" के तहत लगातार हजारों प्रवासी व जरूरतमंद लोगों को घर भेजने का काम कर रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो में खुद सोनू सूद नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में खुद सोनू सूद लोगों से बातचीत कर रहे हैं। सबको हिम्मत देते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं वह मास्क व जरूरत का सामान भी लोगों को दे रहे हैं।

सोनू सूद खुद कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनके साथ उनकी दोस्त का भी बड़ा रोल रहा है। वह अपनी बचपन की दोस्त नीति गोयल के साथ मिलकर खाना बांटने के काम से लेकर लोगों को घर पहुंचाने के काम में जुटे हुए हैं। सोनू सूद ने कहा था कि वह बहुत खुश हैं कि वह लोगों की मदद कर पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X